सीवान, अप्रैल 5 -- सीवान, हिसं। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है, जो सामान्य से अधिक है। बताया जा रहा कि शहर समेत पूरे जिले में अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। दिन में गर्म हवाएं व चिलचिलाती धूप जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल गर्मी का प्रकोप सामान्य से अधिक रहने व लू की स्थिति जल्दी शुरू होने का पूर्वानुमान है। बहरहाल, दो अप्रैल की तुलना में तीन अप्रैल शुक्रवार का दिन काफी गर्म रहा। दस बजते-बजते गर्म हवाओं के थपेड़ों कारण घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। उस पर से पेड़ों से टूट-टूटकर गिरती पत्तियां जेठ की भरी दोपहरी का एहसास करा रही थी। घर से निकले महिला-पुरुष गर्म हवाओं से खुद को बचाने के लिए मुंह पर गमछा व दुपट्टा बांध चल रहे थे। इध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.