खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता साल में दो बार मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी का दर निर्धारण किया जाता है। पहला अप्रैल माह एवं दूसरा अक्टूबर माह में। इस वर्ष भी अप्रैल माह में श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी का दर निर्धारित की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अकुशल मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा प्रतिदिन 436 रूपए का न्यूनतम मजदूरी निर्धारण किया गया है। यह भी पढ़ें- एक अप्रैल से लागू है नई न्यूनतम मजदूरी दर, अतिकुशल मजदूरों को प्रतिदिन 662 रुपयेमजदूरों की श्रेणियाँ श्रम अधीक्षक उमेश कुमार राय की मानें तो बताते हैं कि अर्द्धकुशल मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी दर 452 रूपए निर्धारित किया गया है। वहीं कुशल को 551 एवं अतिकुशल मजदूरों को प्रतिदिन 662 रुपये मजदूरी का भुगतान किया जाना निर्धारित है। मजदूरों को प्रतिदिन अधिकतम आठ घंटे क...