नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- अगर केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के अप्रैल की सैलरी आने वाली है। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या अप्रैल की सैलरी में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जुड़कर आएगा या इसके लिए मई तक का इंतजार करना होगा। आइए समझ लेते हैं।कितना बढ़ा है महंगाई भत्ता? अप्रैल 2026 के मध्य में केंद्र सरकार की कैबिनेट ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी से डीए मौजूदा 58 प्रतिशत की दर से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने भी इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अब सवाल है कि क्या अप्रैल की सैलरी में डीए जुड़कर आएगा या नहीं।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? मीडिया रिपोर्ट में AI-NPS-E...