जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में अप्रैल में हुई 31 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हुए। लगभग 90 प्रतिशत मामलों में यातायात नियमों की अनदेखी, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, तेज रफ्तार एवं नशे में गाड़ी चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण रहे।

सड़क सुरक्षा पर उपाय जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित बैठक में इस आशय की रिपोर्ट डीटीओ धनंजय ने प्रस्तुत की। उपायुक्त राजीव रंजन ने इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।

सुरक्षा उपायों की पहचान उपायुक्त ने राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों पर दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान करते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने क...