औरैया, अप्रैल 18 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में गर्मी ने अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 अप्रैल तक पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे हालात और विकट होने की आशंका है। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और बाजारों में भी भीड़ कम नजर आई। खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। यह भी पढ़ें- पारा 40 के पार, लू ने छीनी सड़कों की रौनक... सेहत और खेती पर दोहरा संकट अस्पतालों में भी चक्कर, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ने लगे हैं।शहर के लेडीज मार्केट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.