फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा में बीपीएल और एएवाई कार्ड धारकों को अप्रैल में ही दो महीने का राशन मिलेगा। लाभार्थी अप्रैल और मई का गेहूं एक साथ ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने योजना को सुचारू तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जारी बयान में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने यह दावा किया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सभी पात्र परिवार अपने नजदीकी राशन डिपो से गेहूं प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, ताकि उन्हें बार-बार डिपो के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जानकारी दी कि बीपीएल कार्ड पर प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम गेहूं दिया जाता है, जबकि एएवाई कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं मिलता है। इसके अलावा दोनों श्रेणियों को...