बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। बीते पांच दिनों में लगातार अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है जिससे तपिश व लू से लोग बेहाल हो गए है। अप्रैल में ही मई-जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। जनपद में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। दोपहर के समय सड़कों पर गर्म हवाओं का असर साफ देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम में गर्मी का असर तेजी से महसूस किया गया। यह भी पढ़ें- अगले दो दिनों तक पछुआ हवा के साथ दिन का तापमान बढ़ने की संभावना दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों में आम दिनों के मुकाबले कम भीड़ नजर आई। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और अधिकतर ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.