नई दिल्ली, मई 14 -- April wholesale inflation data: ईंधन, बिजली और कच्चे पेट्रोलियम की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति में तगड़ा उछाल आया। अप्रैल महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गया जो मार्च में 3.88 प्रतिशत था। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित ईंधन और बिजली श्रेणी में मुद्रास्फीति दर अप्रैल में 24.71 प्रतिशत हो गई, जो मार्च में 1.05 प्रतिशत थी। कच्चे पेट्रोलियम की महंगाई दर अप्रैल में 88.06 प्रतिशत रही जबकि मार्च में यह 51.5 प्रतिशत थी। कच्चे पेट्रोलियम की महंगाई दर में यह तेज बढ़ोतरी पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावी अवरोध के असर को दिखाती है जिसके जरिये भारत अधिकतर कच्चे तेल का आयात करता है। यह भी पढ़ें- Rs.57 तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, शानदार नतीजे के बीच ब्रोकरेज ने कहा...