मैनपुरी, फरवरी 24 -- यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन करेगी या अकेले चुनाव लड़ेगी, इस पर भले ही अटकले हों लेकिन कांग्रेस ने संगठन पर मजबूती से काम करने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस ने मैनपुरी सहित यूपी के 75 जिलों के संगठन में परिवर्तन करने का प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत 75 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। मैनपुरी में भी जिलाध्यक्ष बदलेगा, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस जिला मुख्यालय पर बहुत जल्द मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत कार्यक्रम करेगी, वहीं लखनऊ में इसी महासंग्राम के तहत पार्टी नेता राहुल गांधी की रैली भी होगी। मैनपुरी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए मनरेगा बचाओ महासंग्राम का सहारा लिया जा रहा है। कांग्रेसियों ने मैनपुरी में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में अभियान के तहत गांव की पगडंडियां छानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.