मेरठ, अप्रैल 9 -- मेरठ। मैदानों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मेरठ सहित वेस्ट यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। गुरुवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में इस गिरावट के साथ ही अप्रैल में मेरठ में रात का पारा फरवरी जैसा ठंडा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन-रात का तापमान 29.8 एवं 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बावजूद इसके दिन-रात का तापमान सामान्य से 4.4 एवं 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 12 वर्षों में तीसरा सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक वेस्ट यूपी में उत्तर-पश्चिमी तेज हवाएं चल सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.