हमीरपुर, अप्रैल 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में ही बिजली की खपत तीन गुना हो गई है। इसके साथ ही लोकल फाल्टों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। विभाग के हैप्पी ऑवर्स में ही सबसे ज्यादा फ्यूज उड़ रहे हैं। जिसने लोगों को परेशान कर दिया है। रात में ही लोड बढ़ जाता है। एक अप्रैल को शहर के तीन फीडरों टाउन, रमेड़ी और संगम में कुल बिजली की खपत 124 एम्पीयर थी, जो वर्तमान समय में बढ़कर 329 एम्पीयर हो चुकी है। उधर, ग्रामीण इलाकों की स्थिति भी खराब हो रही है। यहां फाल्टों को दुरुस्त करने में कई-कई दिन लग रहे हैं। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर शहर के पावर हाउस से कुल तीन फीडर रमेड़ी, टाउन और संगम निकले हैं। इन तीनों फीडरों में सर्वाधिक लोड रमेड़ी फीडर पर रहता है। अप्रैल माह की शुरुआत में इन तीनों फीडरों पर जो लोड था...