कटिहार, मई 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में संचालित 3362 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल माह में चावल की आपूर्ति नहीं होने से व्यवस्था पर दबाव बढ़ने लगा है। अधिकांश जगहों पर भोजन की परेशानी है। जबकि कुछ जगहों पर पिछले वित्तीय वर्ष के बचे चावल का उपयोग किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो इन दिनों आंगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका द्वारा मैनेज के हिसाब से भोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में केंद्रों का संचालन पिछले वित्तीय वर्ष के बचे चावल के सहारे किया जा रहा है। लेकिन यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आने वाले समय में सेविका और सहायिकाओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण के लिए नियमित खाद्यान्न आपूर्ति बेहद अहम होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.