अप्रैल में एटक ठेका मजदूरों का महाजुटान होगा
बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के ठेका मजदूर प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय में प्राण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ठेका मजदूरों पर हो रहे जुल्म और अत्याचार के खिलाफ अप्रैल माह में इस्पात भवन के समक्ष ठेका मजदूरों का महा जुटान होगा। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा बोकारो स्टील प्लांट में पूर्व से चल रहे कांटेक्ट पद्धति में बेहतर सुधार की आवश्यकता है। परंतु 20% मजदूरों की छटनी मजदूरों के लिए असुरक्षित काम करने को मजबूर कर देगा जो श्रम कानून के विपरीत, अनुचित व श्रम व्यवहार के विपरीत है। उन्होंने कहा 20% मेनपावर घटाना व कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू को कम करके काम कराना दुर्घटना को आमंत्रण देना है। प्लांट के अंदर काम करने वाले ठेका श्रमिक 90% विस्थापित ठेका श्रमिक है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.