हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता वैशाली जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने अप्रैल महीने में 04 हजार 645 लीटर शराब के साथ 215 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मद्य निषेध कांड में 25 वाहनों को जप्त किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में 1331.2 लीटर देसी शराब, 3314.19 लीटर अंग्रेजी शराब, 02 लाख 41 हज़ार 890 लीटर जावा का विनष्टीकरण एवं 73 भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। वही शराब सेवन करने के मामले में पुलिस ने 215 लोगों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- वाहन चालकों पर लगा 03 लाख 19 हजार का जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.