बदायूं, अप्रैल 9 -- जिले में नए शैक्षिक सत्र के आगाज के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग एक्शन मोड में है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ-साथ, विभाग ने इस बार पढ़ाई की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि एक से 15 अप्रैल तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा एक से आठ तक शत-प्रतिशत नामांकन और कक्षा पांच व आठ पास करने वाले बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। इस सत्र में सबसे बड़ा फोकस पढ़ाई पर है, जिसके तहत अप्रैल माह में ही प्रत्येक कक्षा का कम से कम दस प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा करने का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.