शामली, मार्च 8 -- । जिले में गंभीर रूप से घायल और गंभीर बीमार मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बनाया जा रहा 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर अब लगभग तैयार हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूर्वी यमुना नहर के पास बन रहे इस क्रिटिकल सेंटर का निर्माण कार्य करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि अप्रैल माह में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिले में गम्भीर रूप से पीडित मरीजों को बहतर इलाज के लिए मेरठ मैडिकल के लिए रैफर किया जा रहा है। क्योकि जिला अस्पताल में गम्भीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था नही है। जिस कारण मरीजों के समय पर बहतर इलाज लिए विभाग के प्रस्ताव पर शासन द्वारा करीब 13.19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह क्रिटिकल केयर सेंटर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सेंट...