अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अधिक होने के कारण पूरे अप्रैल महीने के बीच -बीच मौसम खराब होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया है कि बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकतीं हैं। जिसकी शुरुवात अप्रैल महीने की पहली तारीख यानी बुधवार से हो गई है। वैज्ञानिक बताते हैं कि अब जिले में चार और पांच तारीख को फिर मौसम करवट बदल सकता है। इसलिए किसानों को पूरे महीने ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। जिले भर में बुधवार की देर रात ही 5.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने लगा और कुछ देर बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। लेकिन सुबह काले घने बादलों के घेरने के साथ पानी की रफ्तार कुछ मिनट के लिए कीचड़ करने भर को हुई। इसके बाद सुबह आठ बजे के बाद सब कुछ सामान्य हो गया और धूप निकलने लगी। क...