धनबाद, मार्च 6 -- अप्रैल की शुरुआत से ही राशन कार्डधारकों के बीच साड़ी और धोती/लूंगी का वितरण होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को 20 रुपये का भुगतान करना होगा। 10-10 रुपये में एक साड़ी और एक धोती या लूंगी दी जाएगी। वितरण के लिए सभी दुकानदारों के पास मार्च तक सामग्री पहुंचा दी जाएगी। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि झारखंड सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का लाभ मार्च में मिलना था, लेकिन नगर निकाय चुनाव के कारण इसमें थोड़ा विलंब हुआ। अब टेंडर फाइनल हो गया है। नया हरा कार्ड बनवाने वालों को करना होगा इंतजार : विभाग का कहना है कि जितने भी कार्डधारक हैं, उन सभी को इस योजना का लाभ दिया जाना है। जिन उपभोक्ताओं का हरा कार्ड हाल के दिनों में बना है, वैसे लाभुकों को इस बार लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें सितंबर महीने में दूसरी किस्त के वितरण के समय योजना का लाभ मिलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.