नई दिल्ली, मार्च 28 -- अप्रैल 2026 में दो प्रमुख एकादशियां पड़ रही हैं - वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी। ये दोनों एकादशियां भगवान विष्णु को समर्पित हैं और वैशाख मास में आती हैं, जो विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है। स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख मास का महत्व अन्य सभी महीनों से अधिक है। इस महीने की एकादशियों का व्रत करने से पापों का नाश होता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन दोनों एकादशियों की सही तिथि, महत्व और व्रत का फल।वरुथिनी एकादशी 2026 की तिथि वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी 13 अप्रैल 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 13 अप्रैल 2026 को रात 1:17 बजे शुरू होगी और 14 अप्रैल 2026 को रात 1:08 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 13 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा और पारण 14 अप्रैल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.