पटना, मई 6 -- इस वर्ष एक अप्रैल से 5 मई के बीच दानापुर रेल मंडल में 90 लाख 93 हजार 980 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के तौर पर पांच करोड़ नौ लाख 63 हजार 966 रुपये वसूले गए। पिछले वर्ष के मई की तुलना में इस वर्ष टिकट जांच के मामलों में 28.5 प्रतिशत तथा वसूली गई राशि में 26.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। दरअसल, टिकट नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बेटिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार फोर्ट्रेस चेक, मजिस्ट्रेट चेक तथा लाल गाड़ी टिकट जांच अभियान चला नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...