बदायूं, मार्च 22 -- रेलवे ने भारी भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अप्रैल तक चलाने का फैसला किया है। इससे अब यूपी से राजस्थान और गुजरात जाने वाले लोगों को सफर में काफी आसानी होगी। अब यह विशेष ट्रेन पांच से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से बनकर चलेगी। रेलवे प्रशासन के नए फैसले के मुताबिक,लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लालकुआं से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक हर रविवार को चलेगी। वहीं वापसी में राजकोट-लालकुआं स्पेशल ट्रेन राजकोट से 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हर सोमवार को रवाना होगी। कुल चार फेरे बढ़ाए जाने से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। समय की बात करें तो लालकुआं से चलते समय यह ट्रेन दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर बदायूं पहुंचेगी, जबकि राजकोट से लौटते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.