कौशाम्बी, जनवरी 28 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड 17 में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्य लंबित मिलने पर उन्होंने के ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से निर्माणाधीन परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ अप्रैल तक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माण कार्य लंबित एवं मौके पर केवल आठ लेबर कार्य करते हुए पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी को ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन कान्हा गोशाला की लागत 01.65 करोड़ है। इसकी क्षमता 500 गोवंशों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.