मऊ, फरवरी 25 -- मऊ,संवाददाता। जनपद के परदहां ब्लॉक अंतर्गत सरवां गांव में लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर ढाई करोड़ की लागत से आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेंसर युक्त बन रहा ट्रैक लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आधुनिक मशीनों से वाहनों की जांच कर फिटनेस जारी किया जायेगा। व्यवसायिक वाहन स्वामियों को फिटनेस की जांच कराने के लिए आरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। अब तक वाहनों का मैन्युवल जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। वाहन स्वामियों को शासन की तरफ से सहूलियत देने के लिए जिले में सेंसर युक्त आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन खोलने का निर्देश मिला था। जिसके बाद टेस्टिंग स्टेशन के लिए चार आवेदन मिले थे, लेकिन सर्वे के लिए मुख्यालय से केवल एक पत्र मिला था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.