सोनभद्र, अप्रैल 20 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी से प्रदेश की बिजली खपत पर भारी असर पड़ा है। अप्रैल माह में रविवार को बिजलीखपत पहली बार अब तक के सर्वाधिक 510.5 मियू के पार पहुंच गयी । इससे पूर्व बीते साल 25 अप्रैल 2025 को यह 504 मियू तक ही पहुंची थी। पीक डिमाण्ड भी अप्रैल में 26566 मेगावाट के पार हो जाने से सिस्टम कंट्रोल की मुश्किलें बढ़ गयी । गनीमत यह रही कि उत्पादन निगम के 9120 मेगावाट क्षमता के अनपरा-ओबरा समेत आधा दर्जन बिजलीघरों की कुल 25 इकाइयों में से ओबरा की नौंवी को छोड़ सभी इकाइयां चालू रही। नतीजतन उत्पादन निगम से अब तक की सर्वाधिक 150.6 मियू बिजली आपूर्ति ने हालात सम्भालनें में काफी मदद की। यह भी पढ़ें- पीक डिमाण्ड 25486 मेगावाट पार इसमे अनपरा बिजलीघर ने 52.66 मियू तथा ओबरा ने 36.25 मियू को योगदान दिया। यह भी पढ़ें- अडानी पावर...