नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच पेट्रोल-डीजल व अन्य ईंधन की कीमतें बढ़ने, सप्लाई चेन बाधित होने और मौसम संबंधी अनिश्चितता के बीच देश में खाद्य वस्तुओं की कीमतों बढ़ रही हैं। अप्रैल के बाद से कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई। यही नहीं जुलाई के पहले 20 दिनों में इनके दाम में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। आरबीआई की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अल नीनो की स्थिति और मानसून की असमान प्रगति के कारण खरीफ की बुआई में कुछ देरी हुई है जिसके चलते आने वाली फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। इससे साफ है कि आने वाले महीनों में भी कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर महंगाई क...