भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर। सरकारी विद्यालयों के छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही किताबें नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। विद्यालय स्तर तक पुस्तकों का समय पर परिवहन और वितरण सुनिश्चित करते हुए इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। जिले में कक्षा एक से आठ तक के कुल तीन लाख 66 हजार 150 पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। जिले में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या चार लाख छह हजार 550 है। करीब 40 हजार से अधिक पुस्तकों की कमी बनी हुई है। शेष किताबों की आपूर्ति भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...