सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- इटवा, सिद्धार्थनगर। तराई का आंगन इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही तापमान के तेवर इतने तल्ख हो गए हैं कि जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए चिंताजनक माना जा रहा है। शनिवार की सुबह आठ बजे के बाद ही गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा। दोपहर तक हालात और बिगड़ गए, जब तेज लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा रहा और बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ काफी कम दिखी। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने से बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहाल शाम तक चलने वाली गर्म हवा ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। पक्के मकानों में रहने वाले ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। घरों के भीतर भी ...