झांसी, अप्रैल 13 -- झांसी। यदि किसानों के खेत पर बोरिंग है और बिजली का कनेक्शन नहीं है तो ऐसे किसान अपने खेत पर सोलर पंप लगवा सकते है। इसके लिए उन्हें कृषि विभाग में आवेदन करना होगा। पीएम कुसुम सोलर पंप से किसान बिजली क्षेत्र में आत्म निर्भर बन जाएंगे। जिसका मुनाफा खेती में मिलेगा। बीते साल में शासन से किसानों के लिए सोलर पंप के लक्ष्य 1373 जारी हुए थे। पर तब किसानों ने बहुत अधिक अपनी इच्छा प्रकट नहीं की थी। इसी का नतीजा था कि केवल 243 किसानों ने ही सोलर पंप की बुकिंग कराई थी। तब किसानों को सोलर पंप पर 60 फीसदी ही अनुदान दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अप्रैल के आखिर से मई के बीच आ सकते सोलर पंप लक्ष्य ऐसे में कई किसान पीछे हट गए और पैसा जमा करने केवल 200 किसान ही पहुंचे थे।अब इस वर्ष कई किसान सोलर पंप का इंतजार कर रहे है। सूत्रों की मानें त...