प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। अप्रैल 2026 के अंत में राहुल गांधी के प्रयागराज में संभावित कार्यक्रम की तैयारियों पर उन्होंने चर्चा की। बताया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में राहुल गांधी 20 से 40 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इसमें विशेष रूप से दलित, ओबीसी और मुस्लिम वर्ग के युवाओं को शामिल करने की योजना है। बैठक में प्रमुख रूप से मनीष मिश्रा (निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष), पूर्व विधायक विजय प्रकाश, वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा, अशफाक अहमद (कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष), अंशुमान सिंह पटेल, डॉ. जगत नारायण सिंह, शरद उपाध्याय मुन्ना, हरिकेश त्रिपाठी, नारायण सिंह पटेल, डॉ. अमर सिंह पटे...