अप्रैल के अंत तक लू के थपेड़ों से रहेगी राहत
बहराइच, अप्रैल 9 -- बहराइच, वरिष्ठ संवाददाता। बेमौसम बारिश से तापमान में आई गिरावट का असर बस कुछ दिनों तक रहने वाला है। मई जून में इस विक्षोभ से उपजे तापमान के असंतुलन का असर नहीं रहेगा। यह जरूर है कि अप्रैल में लू के थपेड़ों से राहत रहने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अब 10 दिन तक किसी तरह विक्षोभ नहीं उठने वाला है। खेती किसानी का काम जल्दी पूरा कर लें। दरअसल फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में उठने वाला पश्चिमी विक्षोभ अप्रैल के पहले सप्ताह में सक्रिय हो गया और वह दूसरे सप्ताह तक जारी है। इसे लेकर मौसम वैज्ञानिक भी चौंके हैं। कहते हैं अभी तक फरवरी से लेकर मार्च तक इस तरह विक्षोभ रिकार्ड किए जा चुके हैं वह इससे हल्के थे। इस बार विक्षोभ तगड़ा था और यह कई दिनों तक सक्रिय रहा। पूर्व में किसानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.