गोड्डा, अप्रैल 3 -- गोडडा। अप्रैल का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह दस बजे के बाद से ही सूरज की किरणें आग उगलने लगती हैं, जिसके कारण दोपहर होते-होते मुख्य सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। लोग केवल अति आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और जो मजबूरन बाहर हैं, वे सिर पर कपड़ा बांधकर या छाते का सहारा लेकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि गर्म हवाओं और सीधी धूप के कारण उन्हें त्वचा में जलन और भारी थकान का सामना करना पड़ रहा है। शहरों के चौक-चौराहों पर ठंडे पेय पदार्थों, जैसे गन्ने का रस, बेल का शरबत और नींबू पानी की मांग में अचानक भारी उछाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.