गोड्डा, अप्रैल 14 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। अप्रैल की शुरुआत होते ही गोड्डा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को गोड्डा का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के हिसाब से काफी अधिक माना जा रहा है। सुबह के समय थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद ही धूप तेज हो जाती है। दोपहर तक हालात ऐसे हो जाते हैं कि सड़कों पर निकलना मुश्किल लगने लगता है। गर्म हवा और चुभती धूप के कारण आम लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल गोड्डा में इन दिनों दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। लोग केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.