औरैया, अप्रैल 9 -- अछल्दा, संवाददाता। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हुई अचानक बारिश और मौसम में आए उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर खांसी, वायरल बुखार, जुखाम और त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। गुरुवार को सीएचसी अछल्दा में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दोपहर तक सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंच गए, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बन गया। डॉक्टरों को लगातार मरीजों को देखना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, अचानक बदले मौसम के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। विशेषकर बच्चों और बुजु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.