कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मार्च के अंतिम दिनों के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है और अब अप्रैल की शुरुआत के साथ गर्मी अपना तेवर दिखाने को तैयार है। मौसम विभाग और कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पहली अप्रैल से जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन में तेज गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। इस दौरान 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली, जिससे हल्की ठंडक का एहसास बना रहा।हालांकि अब यह स्थिति तेजी से बदलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में पुरवा हवा की जगह पछुआ हवा चलने लगेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.