आगरा, अगस्त 31 -- बल्केश्वर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सोमवार को शिशिक्षु कैंपस का आयोजन किया गया। कार्यदेशक ओमदत्त ने बताया कि नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 31 अगस्त को कैंपस में अप्रैन्टिस के लिए ऐसे पुरुष प्रशिक्षार्थी जिन्होंने राजकीय/ निजी आईटीआई से तकनीकी संबंधित व्यवसाय जैसे मैकेनिक, डीजल, इंजन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर, टर्नर व मशीनिस्ट आदि व्यवसाय में परीक्षा उत्तीर्ण की, वह शिशिक्षु कैंपस में शामिल हुए। कैंपस में चयन साक्षात्कार से माध्यम से किया गया। अप्रैन्टिस में 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें से 15 का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- प्रथम चरण में 137 ने लिया प्रवेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...