प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- रेलवे में एक्ट अप्रेंटिस के लिए आरक्षित 404 सीटों पर गैर-अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का चयन नहीं होगा। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने गुरुवार को स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन में गलत जानकारी देने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा। उनके स्थान पर अगले योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। सीईएन 08/2024 के तहत जारी शॉर्टलिस्ट सूची को लेकर अभ्यर्थियों में संशय था। गुरुवार को अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने रेल भर्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से मुलाकात कर आरक्षित सीटों पर दूसरे अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की आशंका जताई। इस पर अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 एनटीपीसी भर्ती, टाइपिंग टेस्ट खत्म, अंग्रेजी नहीं आएगी फॉर्म भरते समय अभ्य...