अप्रेंटिसों के चलते बिगड़ी व्यवस्थाओं पर चेता स्वास्थ्य महकमा
कन्नौज, जून 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में अप्रेंटिस कर्मचारियों के भरोसे चल रही व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पताल में विभिन्न विभागों में तैनात अप्रेंटिसों द्वारा निर्धारित कार्यों के अलावा अन्य जिम्मेदारियां संभालने की शिकायतें मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू कर दी है। अब सभी अप्रेंटिस कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तय की गई है। साथ ही उन्हें केवल निर्धारित कार्य ही करने होंगे। सौ शैय्या अस्पताल में इस समय करीब 28 अप्रेंटिस विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। इनमें पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, कार्यालय, लैब, औषधि वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य इकाइयों में तैनात कर्मचारी शामिल हैं। पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई अप्रेंटिस अपने प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.