अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट में 460 अभ्यर्थियों का चयन
प्रयागराज, मई 19 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट मेले का आयोजन किया गया। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मेले में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। प्लेसमेंट मेले में 542 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित साक्षात्कार के आधार पर कुल 460 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी की ओर से एचआर हेड दीपक चौरसिया के साथ उनकी 10 लोगों की टीम मौजूद थी। संस्थान के मेला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार अप्रेंटिस प्रभारी, अमृत लाल गुप्ता, मनोज सिंह कार्यदेशक, राजदेव प्रजापति अनुदेशक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Railway Apprentice recruitment 2026:रेलवे में 10वीं पास के लिए 1079 अप्रेंटिस नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.