लोहरदगा, नवम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी और पीड़ित दोनों ही नाबालिग बालक हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। ...