बोकारो, जुलाई 16 -- कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम के साथ हुए अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में कसमार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने सीएम को ट्वीट भी किया था। मालूम हो कि कसमार के एक सुनसान स्थान पर सात वर्षीय बालक को रस्सी से बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार वारदात का मामला सामने आने के बाद कसमार थाना में केस दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...