अप्राकृतिक यौनाचार के दोषी को 20 वर्ष की कैद, किशोरी से गंदी हरकत करने पर 5 साल की जेल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 17 -- Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों के साथ गंदी हरकत करने वालों को कोर्ट ने कड़ी सजा दी एक मामले में अप्राकृतिक यौनाचार के दोषी को बीस साल की कठोर सजा दी गयी तो दूसरे मामले में एक नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने पर कोर्ट ने युवक को पांच के लिए जेल भेज दिया। जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के गांव में दुकान पर टॉफी खरीदने गए सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के दोषी उदय कुमार उर्फ उदय दास को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। उसे 20 हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। मामले में सेशन ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन के न्यायाधीश नूर सुल्ताना ने बुधवार को यह सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो राजीव रंजन राजू ने कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.