संतकबीरनगर, मई 10 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पास्को समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 13 वर्ष है। वह कम पढा लिखा है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बीते 8 मई को दोपहर ढाई बजे गांव के हमीद के खंडहर के पास बकरी चरा रहा था। तभी गांव का एक मनबढ़ मेरे बेटे को बहला-फुसला कर खंडहर मकान में ले जाकर गलत काम किया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार व सूरज रावत ने आर...