मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सड़कों पर छह हजार से अधिक टेंपो और 15 सौ से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें से अधिकांश चालक बगैर प्रशिक्षण के ही टेंपो और ई-रिक्शा चला रहे हैं। इस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति से लेकर हादसे का डर बना रहता है। परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल के आंकड़े के मुताबिक मुजफ्फरपुर में टेंपो व ई-रिक्शा चलाने वाली 95% महिला और 75 पुरुष चालकों के पास थ्री व्हीलर चलाने का लाइसेंस नहीं है। ये चालक बिना प्रशिक्षण के ही सड़कों पर तिपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। डीटीओ कुमार सत्येंद्र ने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी। चालकों को थ्री व्हीलर लाइसेंस के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में 39,919 टेंपो निबंधित : मुजफ्फरपुर डीटीओ कार्यालय से जिले में 39 हजार 919 टेंपो निबंधित है। इनका परिचालन विभिन्न रूटों पर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.