हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कल्लू में बुधवार की देर शाम सर्दी-जुकाम से पीड़ित एक नौ माह के मासूम बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही नजदीक स्थित गांव चुरसैन के एक अप्रशिक्षित डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया था। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस मामले में सामुदायदिक स्वास्थ्य केंद्र महौं के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कल्लू निवासी आजाद के नौ महीने के बेट आबिद की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। बताया जाता है कि आबिद कुछ समय से सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। बुधवार की देर शाम को परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी गांव चुरसैन स्थित एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां इलाज कराने के लिए ले गए थे। आरोप है कि ...