मथुरा, अगस्त 26 -- भारत में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह भले ही थम गया हो लेकिन भारत से बाहर रह रहे भारतीय अपने देश के प्रमुख आयोजन को अब भी सेलीब्रेट कर रहे हैं । शिकागो में फेडरेशन आफ इंडियन एसोशिएसन (एफआईए) के बैनर तले एनआरआई परिवारों ने स्वंतत्रता दिवस सप्ताह के अंत में देशभक्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज के साथ भारतीय परिवारों ने राष्ट्रगान गाया और भारत के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। सोमवार को अमेरिका के शिकागो में भारत की आध्यात्मिक परंपरा और देशभक्ति का ऐसा रंग देखने को मिला। शिकागों के प्रमुख मार्गो पर तिरंगा हाथ में लिये भारतीय परिवार देशभक्ति के गीत गाते हुये चल रहे थे। यह भी पढ़ें- मोहन भागवत का न्यूयॉर्क कार्यक्रम रद्द होगा? मेयर ममदानी का बड़ा बयान; भारत पर भी बोले समारोह में कथावाचक द...