गंगापार, मार्च 5 -- होली मनाने घर आ रहे युवक की अप्पे पलटने से मौत हो गई। वाहन में सवार कई अन्य यात्री घायल भी हो गये। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर आया तो कोहराम मच गया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव निवासी 38 वर्षीय महेश कुमार भारतीया पुत्र लालाराम प्रयागराज शहर में रहकर छोटा मोटा काम करता है। होली के एक दिन पूर्व मंगलवार शाम वह होली मनाने घर आ रहा था।वह जिस अप्पे में बैठा था उक्त अप्पे प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर झूंसी थाना अंतर्गत अन्दावा के पहले एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गया। जिससे उसपर सवार आधा दर्जन यात्री चुटहिल हो गये। जबकि महेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। होली के दिन जब शव घर आया तो कोहराम मच गया। दिवंगत महेश अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री व पत्नी छोड़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...