मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारत माता पार्क के पीछे स्थित अप्पू पार्क में ओपन जिम के लिए 7 लाख रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और बुजुर्गों को निःशुल्क व सुलभ व्यायाम सुविधा उपलब्ध कराना है। होली के बाद ओपन जिम चालू कर दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि राशि मिलने के साथ ही जिम के लिए 14 उपकरण खरीद व लगाने के लिए टेंडर जारी हो गया है। ये सभी आधुनिक व्यायाम उपकरण हैं। युवाओं के साथ बुजुर्गों के लिए भी अनुकूल फिटनेस मशीन हैं। उनका कहना है कि पार्क में ओपन जिम शुरू होने से सुबह-शाम टहलने आने वालों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। खेल अधिकारी ने कहा कि पिछले हफ्ते डीएम सुब्रत कुमार सेन ने अप्पू पार्क को विकसित करने की बात कही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.