मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम परिसर में संचालित अप्पन पाठशाला में शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद बच्चों के शिक्षक बने।7वीं से 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मंत्री ने गणित एवं भौतिक विज्ञान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया और उनसे विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी समझ का आकलन किया। उन्होंने इस पाठशाला को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यह पाठशाला समाज के सहयोग से संचालित हो रही है और सुमित कुमार के अथक प्रयासों से गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस दौरान उन्होंने संस्थान की छात्राओं माही कुमारी और निशा कुमारी की विशेष सराहना की, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प...