गोड्डा, मार्च 14 -- "अपोलो हॉस्पिटल में जाकर नाम पढ़िए डॉक्टरों के। वहां पर आपको एक दलित का नाम नहीं मिलेगा। एक पिछड़े का नाम नहीं मिलेगा। एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा।" कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए पूछा- क्या आपको लगता नहीं है कि यह मानसिक असंतुलन की पराकाष्ठा है?मां सोनिया गांधी का किया जिक्र निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए एक्स पर लिखा- बीमारी का भी मजाक। इसके बाद राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए लिखा- सोनिया गांधी जी बीमारी के इलाज के लिए भारत में हमेशा गंगाराम अस्पताल जाती हैं। हमेशा उनके डॉक्टर वहाँ पर अजय स्वरुप ईलाज करते हैं। डॉक्टर अजय न दलित हैं, ना आदिवासी हैं और ना पिछड़े हैं। इसके बाद सवाल करते हुए लिखा- क्या आपको ...