अपेंडिसाइटिस का सफल ऑपरेशन
जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टरो की टीम ने अपेंडिसाइटिस एवं अपेंडिकुलर एब्सेस से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन कर जान बचाई। टीम में डॉ. सरवर आलम, डॉ. रिषभ व डॉ. अमृता शामिल थीं। डॉ. सरवर आलम ने बताया कि 26 वर्षीय पुरुष मरीज लंबे समय से पेट दर्द व संक्रमण से पीड़ित था। बुधवार को ऑपरेशन के बाद से मरीज स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि एमजीएम अस्पताल में अन्य कई गंभीर बीमारी के मरीजों का ऑपरेशन कर स्वस्थ किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.